logo

IPL 2023 : आज फिर IPL में होंगे दो मुकाबले, ये टीमें होंगी आमने-सामने

IPL_TROPHY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होगा। वहीं दूसरे  लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने होंगी। बेंगलुरु और दिल्ली के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं पंजाब औऱ लखनऊ के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में  प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं। 
कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को भरपूर मदद मिलती है। वहीं इस मैदान में बड़े-बड़े स्कोर भी बनते हैं। वहीं वहां का मैच के दिन बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बेंगलुरु में शनिवार का टेम्परेचर 35 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


जानें इकाना स्टेडियम के पिच का हाल
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि रिकॉर्ड को देखते हुए यहां टी-20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी के खिलाफ ज्यादा रन बनाती है। इस पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। मौसम की बात करें तो आज लखनऊ का मौसम गर्म रहने वाला है। यहां टेम्परेचर 41 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पहले मैच के पॉसिबल प्लेइंग-11...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव।
दिल्ली कैपिटल्स: 
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडेय, यश धुल, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान,मुकेश कुमार, अमन खान, सरफराज खान, ईशांत शर्मा।

दूसरे मैच के पॉसिबल प्लेइंग-11...
लखनऊ सुपरजाइंट्स: 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (कीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई,आयुष बडोनी, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स।
पंजाब किंग्स: 
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, शाहरुख खान, सैम करेन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह,सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT