logo

चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

csk_mi.jpg

द फॉलोअप डेस्क

IPL 2023 में आज  5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस और चार बार ट्रॉफी जीती चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीजन का यह तीसरा मुकाबला है। टीम ने अब तक एक मुकाबला जीता है और एक में उन्हें हार मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। उन्होंने अब तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। आज रोहित की आर्मी और धोनी के धुरंधर जीतने की उम्मीद से मैदान में उतरेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT