logo

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए रांची में होगा ट्रायल

01211.jpg

फॉलोअप डेस्क
उड़ीसा के राउरकेला में 12 से 22 जून 2023 तक आयोजित होने वाले 13वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड में भी टीम गठन की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड पुरुष हॉकी टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल 27 मई 2023 को पूर्वाहन 08:00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में होगा

वर्ष 2004 के बाद जन्म लेने वाले युवा हो सकते हैं शामिल
जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 ट्रायल में झारखंड का कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकता है। इसके लिए शर्त निर्धारित है। इसके तहत जिनका जन्म तिथि 1 जनवरी 2004 या उसके बाद हुआ है वह भाग ले सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना होगा। वहीं, जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है उन्हें हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा जांचोपरांत उम्र पात्रता प्रमाण पत्र, जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं उसके प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT