logo

लीजेंड लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बनाइजर्स ने साउदर्न सुपरस्टार्स 14 रन से हराया

a186.jpeg

रांची:

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड लीग क्रिकेट का तीसरा मुकाबला अर्बनाइजर्स हैदराबाद और साउदर्न सुपरस्टार्स के बीच खेला गया। मुकाबले में सुरेश रैना की कप्तानी वाली अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने रॉस टेलर की टीम साउदर्न सुपरस्टार्स को 13 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने 157 रनों का लक्ष्य दिया था। कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत अर्बनाइजर्स यह स्कोर डिफेंड करने में सफल रहे। मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।

 

सदर्न सुपरस्टार ने पहले गेंदबाजी की थी
सदर्न सुपरस्टार के कप्तान रॉस टेलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया जिसे टीम के ओपनिंग गेंदबाज अब्दुर रज्जाक और लकमल ने अनुशासित भरी गेंदबाजी के साथ ओर सार्थक बनाया। पारी के छठे और पवन नेगी के शुरुआती ओवर में सलामी बल्लेबाजों ड्वेन स्मिथ और मर्टिन गुप्टिल ने 20 रन जड़कर रन गति तेज करने का प्रयास किया। रज्जाक ने अपने स्पैल के चौथे ओवर में करिश्माई गेंदबाजी करते हुए लगातार गेंदो पर स्मिथ (15) और गुरकीरत सिंह मान (0) को चलता कर दिया। 73 के टीम स्कोर और पारी के 10वें ओवर में हमीद हसन ने खतरनाक दिख रहे मार्टिन गुप्टिल (46) को बोल्ड कर अपने खेमे को बड़ी राहत की। 

योगेश नागर और स्टुअर्ट बिन्नी ने संभाली पारी
इसके बाद अगले ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मुनावीरा ने पीटर टेरेगो (17) को एलबीडब्ल्यू कर अर्बनराईजर्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। जल्द ही हसन ने अपने तीसरे ओवर में सुरेश रैना (10) का विकेट लिया। आधी टीम मात्र 90 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। योगेश नागर और स्टुअर्ट बिन्नी ने 63 रनों की साझेदारी की और टीम को संकट से उबारने का प्रयास किया। 

अर्बनाइजर्स ने सुपरस्टार्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया

पारी के 18वां ओवर डाल रहे हमीद ने न केवल बिन्नी (23) को आउट कर साझेदारी का अंत किया बल्कि अगले ही गेंद में नये बल्लेबाज अमित पोनीकर (0) को खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके बाद सुरंगा लकमल ने भी अपने आखिरी स्पैल मेंलगातार 2 बल्लेबाजों, टिनो बेस्ट (1) और क्रिस पोफू (0) को आउट कर किया। पवन नेगी ने योगेश नागर (40) की पारी का अंत कर अर्बनराईजर्स हैदराबाद को 156 रनों पर ढेर किया। हसन (4/30) सबसे सफल गेंदबाज साबित हुये जबकि अब्दुर रज्जाक (2/21) और सुरंगा लकमल (2/22) ने दो दो विकेट चटकाये। 

साउदर्न सुपरस्टार्स ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए
लक्ष्य का पीछा करते हुये सदर्न सुपरस्टार की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले पावरप्ले के खत्म होने तक टीम का टॉप ऑर्डर बल्लेबाज उपुल थरंगा (5) जेसी राईडर (5) और श्रीवत्स गोस्वामी (18)  सस्ते आउट हो गए। प्रज्ञान ओझा ने खतरनाक दिख रहे रॉस टेलर को 12 के निजी स्कोर पर आउट किया। दिलशान मुनावीरा (34) जब पोफू द्वारा बोल्ड हुये तो आधी टीम 86 पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद पौनीकर ने एंड्रे मेकार्थी (7) को रन आउट कर दिया। 20 रन की साझेदारी कर मनविंदर बिसला और राजेश बिश्नौई अभी टीम के लिये आस जगा ही रहे थे कि राजेश बिश्नोई (11) पवन सुयाल द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हुये। अगले ही ओवर में मनविंदर बिस्ला (18) पीटर ट्रेगो का शिकार बने।

पवन नेगी (10) और हमीद हसन (0) के साथ सदर्न सुपरस्टार्स 19.2 ओवर्स में 143 रनों पर ऑल आउट हो गई। पवन सुयाल (3/23) ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए जबकि क्रिस पोफू (2/23) और पीटर ट्रेगो (2/31) ने 2-2 विकेट लिये।