द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
15 वर्षीय भारतीय क्रिकेट इंडिया A की ओर से खेलते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ गए। यहां भिड़ गए का आशय केवल स्लेजिंग या बहस से नहीं है, वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकन प्लेयर्स के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। बीच मैदान में वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और श्रीलंकन खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। दरअसल, इंडिया A और श्रीलंका A के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला टाई हो गया था। सुपर ओवर में टीम इंडिया हार गई। हारने के बाद जब सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी मैदान से वापस लौट रहे थे, तभी किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा फूट पड़ा।
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हो गई। बहस के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के एक खिलाड़ी को धक्का दे दिया।
???? BIG TROUBLE FOR VAIBHAV & TILAK ????
— Jara (@JARA_Memer) June 15, 2026
Vaibhav Sooryavanshi and Tilak Varma could face a 1-2 match ban after their heated argument with the umpires ????
- Suryavanshi's physical altercation with Sri Lanka A players after the match might cost him dearly ???? pic.twitter.com/Fc5zLXYL91
टीम इंडिया 16 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई
गौरतलब है कि मैच के सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 16 रन बनाए और टीम इंडिया को 17 रन का लक्ष्य मिला। वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे बैटिंग करने आए। सूर्यांश पहली 3 गेंदों पर महज 3 रन ही बना सके। जब वैभव सूर्यवंशी को स्ट्राइक मिला तो वह अगली 3 गेंदों पर केवल 1 बाउंड्री ही लगा सके। श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुगाथस मथुलन ने आखिरी गेंद शानदार यॉर्कर फेंकी और इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। टीम इंडिया 17 रन के लक्ष्य के जवाब में महज 9 रन ही बना सकी।

जश्न के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी ने स्लेज किया
मथुलन की आखिरी गेंद के बाद श्रीलंका की टीम जश्न मना रही थी। बताया जा रहा है कि मैदान से लौटते वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे को श्रीलंका के विशेन हलंबागे ने स्लेज किया और वह सूर्यांश की ओर बढ़ भी रहे थे। एक और खिलाड़ी सूर्यांश से टकराने को ही था। तभी अचानक वैभव सूर्यवंशी बीच में आ गए। उन्होंने विशेन को धक्का दे दिया। यह सब होता देख सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज डिक्वेला ने बीच-बचाव किया। श्रीलंकन टीम के कप्तान साहन ने भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच स्थिति को संभाला।

तिलक वर्मा और अंपायरों के बीच भी हुई बहस
इससे पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद को नो-बॉल दिए जाने से नाराज तिलक वर्मा ने अंपायरों से लंबी बहस की। भारतीय पारी शुरू होने तक तिलक वर्मा बहस करते रहे। एकबार तो वैभव सूर्यवंशी ने अंपायर और तिलक वर्मा के बीच बीच-बचाव किया। कुल मिलाकर मैच काफी गरमा-गरमी भरे माहौल में हुआ। सुखद बात यह रही कि खिलाड़ियों ने मैच के बाद हैंडशेक किया।