द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गये हैं। उन्हें चोट लगी है, लेकिन बोर्ड या टीम मैनेजमेंट ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि वरुण चक्रवर्ती को कहां चोट लगी और यह कितनी गंभीर है। वरुण चक्रवर्ती ने 13 सितंबर को पहला मैच खेला था। उन्होंने बेहद किफायती बॉलिंग करते हुए अपने 4 ओवर के स्पैल में महज 16 रन दिेए और 1 विकेट हासिल किया।
????Varun Chakaravarthy has been ruled out of the ongoing T20I series against Afghanistan. The nature of the injury remains unknown. pic.twitter.com/nJgVtR2xRQ
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
रवि विश्नोई को मिल सकता है मौका
वरुण चक्रवर्ती से जुड़ी खबर कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ाने वाली है। इसी महीने की आखिर में एशियन गेम्स होना है, जहां टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन की हैसियत से उतरेगी। 15 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मैच होगा, जहां प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई को जगह मिल सकती है। देखना यह भी दिलचस्प होगा कि वरुण के रिप्लेसमेंट के रूप में किस खिलाड़ी को स्क्वायड में शामिल किया जाता है।

एशियन गेम्स के लिहाज से ठीक नहीं
गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया पहले ही चोट से जूझ रही है। हर्षित राणा इस सीरीज के लिए चुने गए थे, लेकिन चोट की वजह से न केवल अफगानिस्तान के खिलाफ ये सीरीज मिस किया, बल्कि एशियन गेम्स से भी बाहर हो गये हैं। उनकी जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाकी 2 मुकाबले 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।