logo

Sports : सोशल मीडिया पर विराट का जादू कायम, एशिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने

kohli.jpg

डेस्क:
भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Former Indian captain Virat Kohli) भले ही मैदान में अपने बल्ले से जादू करने में नाकाम साबित हो रहें हो। लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर विराट का जादू कायम है। विराट एशिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी (Highest Paid Sport Celebrity of Asia) बन गए हैं। वे अपनी हर पोस्ट से 8 करोड़ की कमाई करते हैं।


विराट 14वें स्थान पर
हाल ही में  hopperhq.com ने अपनी 2022 की रिच लिस्ट जारी की है। जिसमें विराट 14वें स्थान पर हैं। कोहली टॉप 15 में शामिल होने वाले इकलौते भारतीये हैं। उनके अलावा प्रियंका चौपड़ा को 27वां स्थान मिला है। प्रियंका हर पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपए कमाती हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वे हर पेड पोस्ट से 19 करोड़ रुपए कमाते हैं। उन्हें पहला स्थान मिला है, जबकि लियोनल मेसी एक पेड पोस्ट से 14 करोड़ रुपए कमाते हैं।

इंस्टाग्राम पर विराट के 20 करोड़ फॉलोअर्स
बता दें कि विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वे इतने फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। अगर  इस प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की बात करें तो दुनिया भर के खिलाड़ियों में सबसे ऊपर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है। उनके 442 मिलियन (40.40 करोड़) फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो के बाद अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी हैं। उन्हें 327 मिलियन (32 करोड़) फैन्स फॉलो करते हैं।