द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
तमिलनाडु निवासी विशाल टीके ने 400 मीटर दौड़ महज 44.98 सेकेंड में पूरी करके अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विशाल टीके 45 सेकेंड से कम समय में 400 मी. की दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। खेल प्रेमियों ने इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक शानदार दिन बताया है। गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में पुरुषों की 400 मी. दौड़ 45 सेकेंड से कम समय में पूरी करके तमिलनाडु के विशाल टीके ने इतिहास रच दिया है।
Huge record!! Vishal TK becomes the first Indian to smash the 45 second barrier in the 400m!! He clocks 44.98 to break his own National Record in the 400m. Stunning day for Indian athletics!! pic.twitter.com/oth50ZbaEO
— jonathan selvaraj (@jon_selvaraj) May 23, 2026