logo

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : अचिंता शेउली ने भारत के दिलाया तीसरा गोल्ड, मेडल टैली में इंडिया 5वें स्थान पर

achinta.jpg

डेस्क:
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय  वेटलिफ्टर (Indian Weightlifter) का जलवा जारी है। रविवार को भारत की झोली में 2 स्वर्ण पदक आए। पहले मेंस 67 KG में जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने सुनहरी कामयाबी हासिल की। इसके बाद देर रात अचिंता शेउली (Achinta Sheuli) ने 73 KG कैटेगरी में देश के नाम एक और गोल्ड कर दिया। उन्होंने स्नैच में 143 और क्लीन एंड जर्क में 170 KG वेट उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 313 KGवेट उठाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बता दें कि इसके साथ ही भारत के कुल 6 मेडल हो गए हैं। वहीं भारत अब मेडल टैली में 5वें स्थान पर है।

पहले प्रयास में किया गोल्ड पक्का
शेउली ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 137 KG का वेट उठाया और गोल्ड मेडल पोजीशन पर आ गए। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 KG वेट उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी पोजीशन और मजबूत कर ली है। तीसरी कोशिश 143 KG वेट उठाया। भारतीय वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले अटैम्प्ट में 166 और दूसरे अटैम्प्ट में 170 KG वेट उठाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिर तीसरी कोशिश में उन्होंने 170 KG उठाकर अपनी जीत पक्की की। 

चोट के बावजूद हार नहीं माना
वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगाने 67 KG कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल की है।  जेरेमी बीच मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद हार नहीं मानी और देश को दूसरा गोल्ड दिलाया। उन्होंने स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 KG वेट उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 300 KGवेट उठाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।