डेस्क:
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का आगाज 28 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार कॉमनवेल्थ का आयोजन के बर्मिंघम (Birmingham) में किया जा रहा है। यह 7 अगस्त तक होगा। इस बार भारत से 16 खेलों में कुल 215 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारतीय उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 नहीं खेल पाएंगे। पूरे देश के सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद उनसे ही थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या हैं?
कॉमनवेल्थ गेम्स यानी राष्ट्रमंडल खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह है जो हर 4 साल में आयोजित किया जाता है। कॉमनवेल्थ गेम्स को अपना नाम कॉमनवेल्थ नेशंस से मिला है। ब्रिटिश राज के अधीन आने वाले देशों के बीच खेलों की शुरुआत की गई थी। अब ये ओलंपिक, एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट हैं। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन में हुआ था। उस वक्त इसे ब्रिटिश एंपायर गेम्स के नाम से जाना जाता था।
भारत में कैसे देखे
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (Sony TV) पर देखा जा सकेगा। भारतीय दर्शक खेल का लाइव ब्रॉडकास्ट Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN 4 चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा कामनवेल्थ खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध होगी। वहीं, Sony Liv पर खेलों की लाइव कमेंट्री के अलावा मेडल टैली और बाकी अपडेट मौजूद रहेंगे।

भारत का 2022 खेलों के लिए शेड्यूल
29 जुलाई
1. अश्विनी पोनप्पा और बी. सुमित रेड्डी (मिक्स्ड डबल्स)- बैडमिंटन
2. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- महिला क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट
3. भारत बनाम घाना- महिला हॉकी मैच
4. टेबल टेनिस पुरुष एवं महिला- राउंड 1 और 2
30 जुलाई
1. मेन्स मैराथन
नीतेंदर रावत
2. बॉक्सिंग
• अमित पंघाल: पुरुष (51 किग्रा)
• मोहम्मद हुसामुद्दीन: पुरुष (57 किग्रा)
• शिव थापा: पुरुष (63.5 किग्रा)
• रोहित टोकस: पुरुष (67 किग्रा)
• सुमित कुंडू: पुरुष (75 किग्रा)
• आशीष चौधरी: पुरुष (80 किग्रा)
• संजीत कुमार: पुरुष (92 किग्रा)
• सागर अहलावत: पुरुष (92+किग्रा)
• नीतू घनघास: महिला (48 किग्रा)
• निकहत ज़रीन: महिला (50 किग्रा)
• स्मीन लैंबोरिया: महिला (60 किग्रा)
• लवलीना बोर्गोहेन: महिला (70 किग्रा)
• महिला हॉकी- भारत बनाम वेल्स
• पुरुष टेबल टेनिस- राउंड 3
• महिला टेबल टेनिस- राउंड 3 और क्वार्टरफाइनल
3. वेटलिफ्टिंग
• मीराबाई चानू: महिला (55 किग्रा)
• संकेत महादेव: पुरुष (55 किग्रा)
• चनंबम ऋषिकांत सिंह: पुरुष (55 किग्रा)
31 जुलाई
1. भारत बनाम पाकिस्तान - महिला क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट
2. भारत बनाम घाना- पुरुष हॉकी
3. पुरुष टेबल टेनिस- क्वार्टरफाइनल
4. महिला टेबल टेनिस- सेमीफाइनल
वेटलिफ्टिंग
• बिंद्यारानी देवी: महिला (59 किग्रा)
• जेरेमी लालरिनुंगा: पुरुष (67 किग्रा)
• अचिंता शुली: पुरुष (73 किग्रा)
1st अगस्त
1. पुरुष हॉकी- इंग्लैंड बनाम भारत
2. पुरुष टेबल टेनिस- सेमीफाइनल
3. महिला टेबल टेनिस- फाइनल
4. वेटलिफ्टिंग
• पोपी हजारिका: महिला (64 किग्रा)
• अजय सिंह: पुरुष (81 किग्रा)

2nd अगस्त
1. एथलेटिक्स
• अविनाश सेबल: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज
• मुरली श्रीशंकर: पुरुषों की लंबी कूद
• मोहम्मद अनीस याहिया: पुरुषों की लंबी कूद
• धनलक्ष्मी सेकर: महिलाओं की 100 मी
• ज्योति याराजी: महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस
• मनप्रीत कौर : महिला शॉट पुट
• नवजीत कौर ढिल्लों: महिला डिस्कस
2. थ्रोहॉकी एवं टेबल टेनिस
• महिला हॉकी- इंग्लैंड बनाम भारत
• पुरुष टेबल टेनिस- फाइनल
3. वेटलिफ्टिंग
• उषा कुमारा: महिला (87 किग्रा)
• पूर्णिमा पांडे: महिला (87+किग्रा)
• विकास ठाकुर: पुरुष (96 किग्रा)
• रागला वेंकट राहुल: पुरुष (96 किग्रा)
3rd अगस्त
1. एथलेटिक्स- ऐश्वर्या बाबू (महिला ट्रिपल जम्प)
2. बैडमिंटन
• पी.वी. सिंधु: महिला एकल
• आकर्षी कश्यप: महिला एकल
• लक्ष्य सेन: पुरुष एकल
• किदांबी श्रीकांत: पुरुष एकल
3. क्रिकेट एवं हॉकी
• भारत बनाम बारबाडोस- महिला क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट
• भारत बनाम कनाडा- पुरुष हॉकी
• भारत बनाम कनाडा- महिला हॉकी

4th अगस्त
1. बैडमिंटन
• ट्रीसा जॉली: महिला युगल
• गायत्री गोपीचंद: महिला युगल
• सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी: पुरुष युगल
• चिराग शेट्टी: पुरुष युगल
2. हॉकी
• भारत बनाम वेल्स- पुरुष हॉकी
5th अगस्त
1. एथलेटिक्स
• अब्दुल्ला अबूबकर: पुरुषों की ट्रिपल जंप
• प्रवीण चित्रवेल: पुरुषों की ट्रिपल जंप
• एल्धोस पॉल: पुरुषों की ट्रिपल जंप
• नीरज चोपड़ा: पुरुषों का भाला फेंक (बाहर)
• डीपी मनु: पुरुषों का भाला फेंक
• रोहित यादव: पुरुषों का भाला फेंक
• संदीप कुमार: पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
• अमित खत्री: पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
• ऐश्वर्या बी: महिलाओं की लंबी कूद
• एन्सी सोजन: महिलाओं की लंबी कूद
• अन्नू रानी: महिला भाला फेंक
• शिल्पा रानी: महिला भाला फेंक
• मंजू बाला सिंह: महिला हैमर थ्रो
• सरिता रोमित सिंह: महिला हैमर थ्रो
2. रेसलिंग
• बजरंग पूनिया: पुरुषों की 65 किग्रा वर्ग
• दीपक पूनिया: पुरुषों की 86 किग्रा वर्ग
• मोहित ग्रेवाल: पुरुषों की 125 किग्रा वर्ग
• अंशु मलिक: महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग
• साक्षी मलिक: महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग
• दिव्या काकरान: महिलाओं की 68 किग्रा वर्ग
6th August
1. रेसलिंग
• रवि कुमार दहिया: पुरुषों की 57 किग्रा वर्ग
• नवीन: पुरुषों की 74 किग्रा वर्ग
• दीपक: पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग
• पूजा गहलोत: महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग
• विनेश फोगट: महिलाओं की 53 किग्रा वर्ग
• पूजा सिहाग: महिलाओं की 76 किग्रा वर्ग
2. एथलेटिक्स
• अमोज जैकब: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
• नूह निर्मल टॉम: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
• अरोकिया राजीव: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
• मोहम्मद अजमल: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
• नागनाथन पांडी: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
• राजेश रमेश: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
• भावना जाट: महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
• प्रियंका गोस्वामी : महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
• हिमा दास: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
• दुती चंद: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
• सरबनी नंदा: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
• एमवी जिलाना: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
• एनएस सिमी: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले