logo

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, IPL में बनाई सबसे तेज हाफ सेंचुरी, 9 विकेट से कोलकाता को दी मात

1834.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा रखी है। गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तो उसने इतिहास रच दिया है। महज 13 गेंदों में ही उसने हाफ सेंचुरी ठोक डाली। 50 रन बनाने यशस्वी ने 5 चौके और 3 छक्के  मारे। 150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान को यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। पारी के पहले ही ओवर में अपने तेवर दिखा दिए थे। पारी की शुरुआती 2 गेंदों पर ही 2 छक्के लगाने के बाद उन्होंने पहले ओवर से 26 रन बटोरे। दूसरे और तीसरे ओवर में भी उन्होंने बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और 13 ही गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने 9 विकेट से बेहद आसानी के साथ यह मैच जीता। यशस्वी अंत तक नाबाद रहे और महज 47 गेंदों में 98 रन बनाए। वहीं, टीम के कप्तान संजू सैमसन  29 बॉल पर 48 रन बनाकर नाबाद लौटे। यशस्वी के विस्फोटक पारी से महज 13.1 ओवर में ही राजस्थान ने यह मैच जीत लिया।

राहुल-कमिंस का तोड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल ने साल 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों पर 50 रन जड़े थे। वहीं, पैट कमिंस ने साल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की थी। मगर सबसे कम बॉल में 50 रन बनाकर यशस्वी ने दोनों से यह रिकॉर्ड छिन कर अपने नाम कर लिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT