logo

कौन है 107 साल की ये महिला एथेलेटिक्स, जिसने नेशनल चैंपियनशिप में हासिल किये 2 गोल्ड मेडल 

rambai.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


107 साल की महिला एथलेटिक्स रामबाई (Rambai Athletics) ने नेशनल चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मेडल हासिल कर सभी को हैरत में डाल दिया है। बता दें कि हैदराबाद में इन दिनों पांचवां नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (National Masters Athletics Championships) का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले की निवासी रामबाई हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने अब तक एथलेटिक्स में 2 गोल्ड मेडल हासिल कर लिये हैं। जानना जरूरी है कि रामबाई को देश उड़नपरी दादरी के नाम से जानता है। 8 फरवरी से शुरू हुई ये प्रतियोगिता कल यानी 11 फरवरी तक चलेगी। 

बेटी के मिले 3 मेडल

बता दें कि रामबाई की बेटी ने इसी प्रतियोगिता में तीन मेडल हासिल किये हैं। उनकी उम्र 65 साल हैं। खबर है कि दोनों मां-बेटी अब विदेशी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। दोनों ने इसके लिए पास्पोर्ट भी बनवा लिया है। रामबाई ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा कि वे विदेश में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार से सहयोग की कामना की है। रामबाई ने बताया कि वे और उनकी बेटी लगातार प्रैक्टिस करती रहती हैं। मेडल जीतने के लिए नियमित दिनचर्या और भोजन पर ध्यान देती हैं। 

देशभर के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा 

बता दें कि 8 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसलिए यहां मेडल जीतने के लिए कड़ी स्पर्धा हो रही है। 107 साल की रामबाई ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में पहला स्थान हासिल कर 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किये हैं। वहीं उनकी बेटी संतरा देवी ने 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक हासिल किया। साथ ही शॉटपुट में कांस्य पदक अपने नाम किया।