केंद्रीय मंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार बनी तो माताओं-बहनों को 2100 रुपये महीना दिए जाएंगे। साथ ही बताया कि बीजेपी का संकल्प पत्र अंतिम चरण में
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में बड़े फैसले लिए गए। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अब 25 लाख लोग मुफ्त राशन प्राप्त कर सकेंगे। पहले यह संख्या 20 लाख थी। इसके अलावा, राज्य के पीडीएस डीलरों को भी बड़ी
रांची के सदर हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए लेबोरेटरी इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एलआईएमएस) लगाया जा रहा है। इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे एक क्लिक पर अपनी रिपोर्ट मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे और कहीं से भी प्रिंट करा सके
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 12 जिलों में पोस्टिंग के लिए पुलिसकर्मियों को अवसर प्रदान किया है। यह सुविधा कॉन्स्टेबल रैंक के पुलिसकर्मियों के लिए है, जो वर्षों से एक ही जिले में तैनात हैं। DGP अनुराग गुप्ता ने बताया कि पुलिसकर्मी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोन
धनबाद के बस्ताकोला क्षेत्र में BCCL के राजापुर प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भूमिगत जल के दबाव से कोयला फेस का बड़ा हिस्सा स्लाइड हो गया। इस दौरान कई पुराने अंडर ग्राउंड गैलरी से तेज आवाज के साथ हजारों गैलन पानी निकला शुरू हो गया।
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा विवाद ने तूल पकड़ ली है। छात्रों के शिकायत के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परीक्षा की जांच कराने का आग्रह किया है। इस बीच JSSC ने 21 और 22 सितंबर को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
गिरिडीह की पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े एक लाख रुपये के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और अन्य सामग्री बरामद की।
झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले की सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने कोर्ट को मौखिक बताया कि जांच पूरी हो गई है। साथ ही फाइनल रिपोर्ट निचली अदालत में दाखिल की गई है।
रांची के मोरहाबादी मैदान में इस साल का दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की कार्य कारिणी समिति ने यह निर्णय लिया है। यह मेला हर साल की तरह इस साल 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
देवडांड़ थाना क्षेत्र के एक आदिवासी बहुल गांव में एक तांत्रिक द्वारा आदिवासी महिला के साथ छेड़खानी और लूट का मामला सामने आया है। तांत्रिक ने महिला के साथ पहले तो छेड़खानी की। इसके बाद नशीली लड्डू खिलाकर उस बेहोश कर दिया।
मांडर थाना क्षेत्र के करगे नयाटोला में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रवि उरांव ने सरना बगीचा में आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है।
रांची के नामकुम में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा पर रोक लगा दी गई है। सदर SDO ने BNSS की धारा-163 के तहत 2 अक्टूबर की रात 10 बजे तक के लिए निषेधाज्ञा लागू की है।