झारखंड के सभी छह मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर आज कार्य बहिष्कार करेंगे। यह कार्य बहिष्कार फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल ऐसोसिएशन के बैनर तले होगा। इसके तहत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जूनियर डॉक्टर ओपीडी और रूटीन सर्जरी में अपनी सेवाएं नहीं देंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम और अंडमान निकोबार जैसे राज्य में रह रहे झारखंड के लगभग 15-20 लाख आदिवासी लोगों को राज्य में वापस आने का न्योता दिया है।
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप है। राज्य में संचालित करीब 500 एंबुलेंस का परिचालन बंद है। एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो एजेंसी 108 एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध कराती है (इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज) उसके अधिकारी सेव
दुर्गा पूजा खत्म हो गई है। अब झारखंड में कभी भी चुनाव का बिगुल बज सकता है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड में चुनाव कराने के संकेत दिये हैं। आयोग कभी भी दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है।
रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर बड़ा तालाब में एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तालाब का निरिक्षण कर रही है, ताकि विसर्जन के दौरान कोई घटना न हो।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर मुफ्त बालू उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब झारखंड बना था तो बीजेपी सरकार ने बालू मुफ्त कर दिया था।
सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड अनुबंध आधारित 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र देंगे।
दुर्गा पूजा मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची का लालपुर चौक जाम कर दिया है।
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के पतरा टोली गांव में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
झारखंड के दुमका जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी। यहां जोगिया मोड़ के पास खेलते समय मिट्टी के ढेर के नीचे दब जाने से 2 भाईयों की मौत हो गई।
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की ताला इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण हादसा हुआ। यहां बॉयलर ब्लास्ट से एक व्यक्ति की मौत हो गई।