झामुमो को केन्द्रीय समिति की विस्तारित बैठक आगामी 14 अक्टुबर को आयोजित की जा रही है। यह बैठक सुबह 11.00 बजे से रांची के हरमु स्थित सोहराय भवन में होगी।
14 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक प्रोजेक्ट भवन में दिन के 12 बजे से होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें ऑटो चालक वीरेंद्र मांझी की मौत हो गई। ऑटो अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
धनबाद के चासनाला में बीसीसीएल माइंस क्वार्टर निवासी 18 वर्षीय विनय महथा ने अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
अपर बाजार में स्थित ऋषभ ट्रेडर्स के खिलाफ ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली अगरबत्ती बेचने का मामला कोतवाली थाना में दर्ज किया गया है।
झारखंड में दुर्गा पूजा महापर्व को देखते हुए राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 8 से 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC- CGL परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर JSSC-CGL परीक्षा में हुई कथित कड़बड़ी में राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा है।
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा इलाके से 8 नाबालिग आदिवासी लड़कियों को दिल्ली में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। लड़कियों के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर बच्चियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
रांची नगर निगम ने दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्तों की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की है। यह सेवा मंगलवार से शुरू हुई और 13 अक्तूबर तक 6 रूट पर उपलब्ध रहेगी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 08 अक्टूबर 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में 79 प्रस्ताव पर मुहर लगी।
पूरे झारखंड में दुर्गा पूजा की धूम है। जगह-जगह पर पूजा पंडाल बनाए गये हैं। रांची में हर पंडाल में हजारों की संख्या लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रांची पुलिस भी दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड पर है।