बिहार के अररिया में CBSC जोनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन हुआ। इस चैंपियनशिप में 430 निशानेबाजों ने भाग लिया, जिसमें रांची के चतरा राइफल क्लब के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कैबिनेट की अगली बैठक 27 सितंबर को होगी। इसकी सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने दी है।
खूंटी के मुरहू थाना में 19 सितंबर को एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को स्कूल से घर लौटने के क्रम में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के नाम मरियानुस बोदरा, सोनल बोदरा और मारकुस बोदरा
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में भक्सो रेलवे गाटर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय आदित्य कुमार महली की मौत हो गई है। मृतक गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव का निवासी था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना है या आत्महत्य
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग संग बैठक में सियासी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती दिखीं। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग की 12 सदस्य टीम ने सोमवार को रांची में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। साथ ही मतदान एक या दो चरणों
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 75 पर एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
मईंयां सम्मान यात्रा की शुरुआत सोमवार को गढ़वा से की गई है। मईंयां सम्मान यात्रा का नेतृत्व राज्य सरकार के मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह एवं कल्पना सोरेन कर रहीं हैं।
हजारीबाग के न्यू एरिया में रहने वाले राजेश मेहता की 24 वर्षीय बेटी वर्षा कुमारी की मुंबई में मौत हो गई है। वर्षा के पिता राजेश मेहता ने नवी मुंबई पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन में राजेश ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
रांची के जेल रोड स्थित एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है। लड़की गर्भवती हो गई है। आरोप है कि इलाके के 6 नाबालिग लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 24 सितंबर को झारखंड के 3 जिलों में परिवर्तन सभाओं को संबोधित करेंगे। वे आज खूंटी, हजारीबाग, सिमडेगा जिले की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री सह चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान 24 सितंबर को 2 परिवर्तन महासभा में हिस्सा लेंगे। आज वह गोड्डा और बोकारो जिले में परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे।
सीएम हेमंत ने कहा कि बीजेपी वाले लोग बोलता है कि हम मंईयां सम्मान योजना वोट लेने के लिए लाए हैं। अरे बेईमानों तुमने कभी गरीबों को कुछ दिया तो नहीं और आज हम दे रहे हैं तो तकलीफ हो रही है।