कांके डैम इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ अज्ञात अपराधी एक घर में घुस गए और रमेश उरांव (35) नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
रांची की जनता को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। शहर में 2 बड़ी स्मार्ट सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार रात गला रेतकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हटिया डीएसपी समेत कई पुलिस अफसर मामले की जांच कर रहे हैं।
रांची के चान्हो में नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी पकड़े गए हैं। पांच आरोपियो में से तीन नाबालिग हैं। बता दें कि चान्हो इलाके में सात मई की रात एक नबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी।
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली निवासी 56 वर्षीय सुनीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अपने बेटे राहुल केसरी की मारपीट से आहत होकर महिला ने फांसी लगा ली।
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवती के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस तक न पहुंचे मामला, इसे लेकर लगातार युवती और उसके परिजनों को लगातार धमकी दी जा रही थी।
रांची के चान्हो में 23 अप्रैल की रात तीन अपराधियों ने एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बना लिया और लूटपाट की। लूट के दौरान पैसे और जेवर कम मिलने पर अपराधियों ने दंपती को पिस्टल दिखाकर पास के जंगल में ले गए। वहां उन्होंने पति को पेड़ से बांध दिया और पति के सा
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली में एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
रांची के सिरामटोली फ्लाइओवर का कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इनका उद्घाटन किया जाएगा। जिले के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि सिरामटोली फ्लाइओवर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है।
ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में गर्मी से वन्य प्राणियों को राहत देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उद्यान प्रबंधन ने सभी पशु प्रजातियों के लिए भोजन, निवास और तापमान नियंत्रण की समुचित व्यवस्था की है।
कांके के चंदवे रोड पर बालू टंगरा मोड़ मंदिर के पास रविवार की शाम सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिठोरिया के ओयना गांव निवासी असफाक अंसारी (17) और दो सगी बहनें आफरीन परवीन (9) और आफिया परवीन (11) शामिल हैं।