लूटपाट की घटना में शामिल एक अपराधी को रांची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मांडर निवासी 19 वर्षीय अपराधी रोहित गोप की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
गूगल पर कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराकर ठगी करने वाला साइबर ठग को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) झारखंड की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी कुमारी की हत्या के मामले में मंगलवार को टाटीसिल्वे थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। हत्या का आरोप पीयूष तिवारी पर लगा है। एफआईआर मृतका के पिता विजय राम की ओर से दर्ज कराई गई है।
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में ठाकुरगांव की ओर से चार पहिया वाहन से पिठौरिया की ओर आ रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो जिले के पेटरवार निवासी तौसीफ रजा और बीरबल कुमार सिंह हैं।
सरायढेला थाना के दारोगा राजेन्द्र उरांव को एंटी करप्शन ब्यूरो ( एसीबी) की टीम ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। दरअसल, दरोगा ने केस डायरी लिखने के एवज में 6 हजार रूपये की घूस मांगी थी।
रांची में एफआईआर रद्द करने के लिए 50 हजार रुपए घूस मांगने वाले दरोगा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। डोरंडा थाना के दरोगा राजेंद्र मंडल पर पंडरा की रहने वाली सृष्टि श्रीवास्तव ने दरोगा पर 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की जानकारी मिलने क
पिठौरिया थाना क्षेत्र में 13 नवंबर को आजाद हुसैन की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी आबाद अंसारी ने सोमवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी आबाद अंसारी ने समा
रातू थाना क्षेत्र के डंडई हेहल के एक घर से टीवी-गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है। मालूम हो कि संतोष उरांव नामक युवक ने थाने में शिकायत की थी कि मेहमान बनकर आने व
रातू थाना क्षेत्र से अपह्रत एक नाबालिग को उत्तर प्रदेश से रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले के आरोपी कुर्बान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसका खुलासा शुक्रवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि उत्तर
रांची के रातू रोड स्थित श्री गोपाल ऑटो मोबाईल के ऑनर के मोबाइल पर 6 नवंबर को एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने वाट्सअप कॉल करते हुए धमकी दी। खुद को टीपीसी का सदस्य बताते हुए कॉल बैक करने कहा। इसके बाद कॉल काट दिया। इसके बाद फिर उसी नंबर के वाट्सएप से विडियो
यूपी से आकर रांची में किरायेदार बनकर, कई बंद घरों में हाथ फेर कर पुलिस को परेशान करने वाला एक शातिर पकड़ा गया। रांची के चुटिया थाना की पुलिस ने किरायेदार बनकर रहते हुए 12 से अधिक चोरियों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने रविवार को नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आजाद आलम लपरा का रहने वाला है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 5 नवंबर को थाने में नाबालिग की मां ने मामला दर्ज क