महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को जिले भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा