पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर अब देश के बड़े शहरों के होटल उद्योग पर दिखने लगा है। मुंबई में छोटे और मंझोले आकार के लगभग 20 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो चुके हैं।