झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय के कामकाज और डीजीपी तदाशा मिश्रा के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की है। संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े मामलों में मुख्यालय स्तर पर बरती जा रही कथित उदासीनता पर आपत्ति जताई है।
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार को पाकुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने न्यू कलेक्टरेट चौक पर स्थापित शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उनके साथ आए संगठन के महामंत्री संजीव क