BY Rani Singh Oct 02, 2026
बोकारो से लापता पप्पू चौहान और गुमला से लापता अंजू कुमारी की तलाश अब देशभर में की जाएगी। सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक की पहल पर दोनों से जुड़ी तस्वीर, पहचान और मामले की जानकारी देशभर के 17 हजार से अधिक पुलिस थानों तक भेजी गई है।