बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। मंत्री निशांत कुमार ने पहली बार MLC बनने के बाद कहा कि वे अपने राजनीतिक जीवन में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से कभी समझौता नहीं करेंगे।