BY Thefollowup Sep 03, 2021
सेना में बहाली कराने के नाम पर ठगी करने वाले संदीप संधू गिरफ्तार किया गया है। 17 कोर के आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने देर शाम सदाबहार चौक से संदीप को पकड़ा है। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल नामकुम थाने की पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।