पहली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में झारखंड के लिए रजत पदक हासिल किया। सविता ने 43.12 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।