logo

Seraikela की खबरें

सरायकेला-खरसावां के आसंगी चेक डैम में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 2 स्कूली छात्र डूबे

सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो स्कूली छात्र गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

सरायकेला-खरसावां में अभियंता की अनुपस्थिति से विकास कार्य ठप, जिला परिषद अध्यक्ष ने जताई चिंता

सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने जिला अभियंता की लंबे समय से अनुपस्थिति को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पिछले लगभग एक महीने से जिला अभियंता के कार्यालय में नहीं रहने के कारण परिषद के कई आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी कार्य प्रभा

2 दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, मछली पकड़ने गया था फिर नहीं लौटा

सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के माझला दावना गांव के 20 वर्षीय युवक धनु मार्डी का शव शुक्रवार को नदी से बरामद किया गया। वह पिछले दो दिनों से लापता था। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा

सरायकेला में बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पाटा टोल प्लाजा पर 5 गाड़ियों से वसूला जुर्माना

सरायकेला में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; बिना चालान बालू ले जाता एक वाहन जब्त, 5 वाहनों से वसूला 23 हजार जुर्माना।

आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर दो बाइकों में भीषण टक्कर, नर्सिंग स्टाफ की मौत; दूसरा चालक फरार

सरायकेला के आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर मर्सिडीज शोरूम के पास दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर। हादसे में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ देवाशीष साहू की दर्दनाक मौत, दूसरा चालक बाइक छोड़कर फरार।

सरायकेला NH-33 पर पलटी शराब से लदी पिकअप; 4.62 लाख की 'ओल्ड मॉन्क' बर्बाद, जो बचीं उन्हें समेट ले गए ग्रामीण

सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर शराब से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 4.62 लाख रुपये मूल्य की 'ओल्ड मॉन्क' शराब नष्ट हो गई, जबकि बची हुई बोतलें स्थानीय लोग उठा ले गए।

सरायकेला की दो अलग-अलग जगहों से शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

सरायकेला के चांडिल अनुमंडल में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों से शव बरामद होने से दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें।

कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का गंभीर आरोप, सामाजिक संगठनों ने की जांच की मांग

सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी स्वर्गीय भजोहरि माहली की पुत्री अल्पना माहली ने कपाली ओपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सरायकेला : अवैध कोयला लदे 4 वाहन जब्त, बिना वैध कागजात के हो रहा था परिवहन

सरायकेला-खरसावां के पदमपुर टोल प्लाजा पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। अवैध कोयला लदे 4 वाहन जब्त। जिला खनन विभाग और कांड्रा पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।

सरायकेला में ट्रक चालक की मौत, पेट्रोल पंप के पास बिगड़ी थी तबीयत; तमिलनाडु से जा रहा था हजारीबाग

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनाई स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, चांडिल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों

सरायकेला मामा के घर छुट्टियां बिताने आया था 4 वर्षीय मासूम, भीमखंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

सरायकेला जिले के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल भीमखंदा में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ बोंगबोंगा नदी में डूबने से चार वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई

सरायकेला में हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, तीन माह में 7 ग्रामीणों की जा चुकी है जान

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तिरुलडीह-2 पंचायत के लावा गांव स्थित बनडीह टोला में गुरुवार रात एक जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय चंपा सिंह मुंडा की मौत हो गई।

Load More