रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पिता-पुत्र की जोड़ी को एक साथ सरकारी शिक्षक का नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।
झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन तापमान में मिला-जुला असर देखने को मिला है। राज्य में इस समय केवल उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं देखने को मिल रही हैं। इन हवाओं के कारण दिन का तापमान भी बढ़ गया है।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से बीते चार अगस्त को भंडारों निकट सीएसपी कर्मी से की गई चार लाख की लूट मामले में पुलिस ने गुरुवार रात बरमसिया निवासी दीपक साहा को गिरफ्तार किया है।
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में हकंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस्ट बस्ताकोला में शुक्रवार को बिजली के खंभे के नीचे नीतीश कुमार का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है।
सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 51 वर्षीय सोमाय मार्डी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
समर्पण, संतुलन और संकल्प इन्हीं तीन स्तंभों पर अपनी सफलता की इमारत खड़ी करने वाली जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप-समाहर्ता (Deputy Collector) पद के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक आदित्य झा उर्फ सन्नी (24) बागबेड़ा का रहने वाला है।
पाकुड़ जिले में दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं छठ पूजा–2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन के उपलक्ष्य में आज बाजार समिति, पाकुड़ में जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित 'सेवा का अधिकार सप्ताह' के शिविर के माध्मम से व्यापक स्तर पर नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस अभियान के तहत अबतक कुल 24367 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जमशेदपुर शहर में बढ़ते अपराध ने पुलिस को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई।
पाकुड़ में एक टोटो चालक ब्राउन शुगर सप्लाई करते हुए धराया है। दरअसल SP को ब्राउन शुगर की सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद, तत्काल एक विशेष अभियान चलाया गया।
रांची जिले के लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर के जरिए मत्स्य पालन की शुरुआत हो गई है। 40 केज स्थापित कर स्थानीय मत्स्य पालन समिति से जुड़े ग्रामीणों को इस नए रोजगार से जोड़ा गया है।