logo

वेकैंसी : लोक सेवा आयोग के 253 पदों पर निकाली गयी वेकैंसी, सिर्फ 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन

sarkari_naukri_20223.jpg

डेस्कः
लोक सेवा आयोग (PSC) में नौकरी का सपना देखने वालों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने स्टेनोग्राफर (उच्च ग्रेड), स्टेनोग्राफर (निम्न ग्रेड), स्टेनो-टाइपिस्ट (मराठी) और स्टेनो-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के पदों पदों पर आवेदन मांगे हैं। MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई है। इस भर्ती  प्रक्रिया के तहत कुल 253 पद भरे जाएंगे। इसमें से 62 स्टेनोग्राफर (उच्च ग्रेड) के लिए, 100 स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड के लिए, 52 स्टेनो-टाइपिस्ट (मराठी) के लिए और 39 स्टेनोटाइपिस्ट अंग्रेजी के लिए है। 


किस पद पर कितनी भर्ती होगी 

स्टेनोग्राफर (उच्च ग्रेड) – 62
स्टेनोग्राफर (निम्न ग्रेड) – 100
स्टेनो-टाइपिस्ट (मराठी) 52
स्टेनो-टाइपिस्ट (अंग्रेज़ी) 39

 

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही टाइपिंग की स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए