logo

अजब-गजब : नींबू घोटाले में फंस गया जेलर

lemon_2_0.jpg

डेस्क: 

घोटाले तो आज-कल हमारे देश के लोगों के लिए आम सी बात हो गई है। आए दिन कोई ना कोई किसी न किसी तरह का घोटाला कर ही देता है चाहे वो हर्षद मेहता का स्कैम हो या लालू का चारा घोटाला। हालांकि, इस बार जो घोटाला हुआ है उसका तो आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इस बार घोटाला हुआ है नींबू का। जी हां! सही पढ़ा आपने। नींबू घोटाला। मामला पंजाब के कपूरथला मॉडर्न जेल का है। जहां जेलर नींबू खरीद के फर्जी बिल देकर घोटाला कर रहा था।

50 किलो नींबू की खरीद दिखाता था जेलर
मामला सामने तब आया जब जेल मंत्री हरजोत सिंह बैस से कैदियों ने शिकायत की। कैदियों ने जेलर पर इल्जाम लगाया कि जेलर फर्जी तरीके से राशन बिल में गड़बड करता है। उन्हें जो खाना मिलता है वो बेहद ही बकवास और घटिया होता है। जो समान जेलर अपने बिल में दिखाता है वो उन्हें कभी खाने को ही नहीं मिले। शिकायत के बाद मंत्री ने मामले पर गौर किया और आगे जांच करने का आदेश दिया। जांच के बाद पता चला की 15 से 30 अप्रैल के बीच जेलर बाबु ने 50 किलो नींबू की खरीद दिखाई है। आपको बता दें के इस समय नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। उस समय नींबू करीब 200 रुपये किलो मिल रहे थे।

जांच के बाद कई चिजों में निकला घोटाला
अधिकारियों ने जांच की तो पता चला के नींबू के बिल फर्जी थे। कैदियों ने बताया के उन्हें तो कभी नींबू मिले ही नहीं। जांच के दौरान अधिकारीयों को पता चला के राशन और सब्जीयों के स्टॉक में भी गोलमाल है। लेखा अधिकारी ने भी अपनी रिपोर्ट में कैदियों को दिये जाने वाले खाने को घटिया बताया। जांच के दौरान जेल से जुड़ी कई सारी गलतीयां सामने आई। सारे आरोपों को देखने के बाद जेलर गुरनाम लाल को सस्पेंड कर दिया गया। और साथ ही उसके खिलाफ़ चार्जशीट भी दाखिल की जा रही है।