logo

जयंती : रांची के मारवाड़ी कॉलेज में गंगा प्रसाद बुधिया को Students ने किया याद

marwadi.jpg

रांची:

मारवाड़ी कॉलेज ने आज अपने संस्थापक स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं मौके पर मारवाडी शिक्षा ट्रस्ट के पदाधिकारियों, मारवाडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. जावेद अहमद, डॉ. सुशील अंकन, डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने अपने-अपने संस्मरण साझा किये। साथ ही स्व. बुधिया के योगदान पर प्रकाश डाला। इनमें ट्रस्ट के अध्यक्ष बिनोद कुमार बंका, सचिव अरूण कुमार बुधिया और ट्रस्टी विश्वनाथ नारसरिया शामिल रहे।

 

 

इस अवसर पर एनसीसी के कैडेटों ने . गंगा प्रसाद बुधिया की प्रतिमा को सलामी दी। स्वयं सेवकों ने स्थान की साफ-सफाई की। बारी-बारी से सभी आगंतुक अतिथिगण, बुधिया परिवार के गणमान्य तथा शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्व. गंगा प्रसाद बुधिया  के प्रति अपनी संवेदनाएं और विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील अंकन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मारवाडी महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने किया। मौके पर वेदप्रकाश बागला, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, पवन मंत्री, श्यामसुंदर शर्मा, मनोज रूइया, सुरेश जैन, प्रकाश शाह, विष्णुकांत खेमका, दीपक गुप्ता, सुधीर कुमार, डॉ वृदांवन महतो, डॉ वैजनाथ कुमार, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ अफताब जमील, संजय बुधिया, दिलीप बुधिया, रजनी बुधिया, आशुतोष द्विवेदी, प्रमोद माली, समीर रंजन, अनुभव चक्रवर्ती सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।