logo

स्पीकर से आग्रह : केरल के विकास मॉडल को समझना और जानना चाहता है रांची प्रेस क्लब

ranchi_press_club.jpg

रांची:

रांची प्रेस क्लब केरल के विकास मॉडल को समझना और जानना चाहता है। इस संबंध में आज क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्हें प्रेस क्लब और सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइज़ेशन (CSO) के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड विधानसभा के वरिष्ठ सदस्यों एवं मीडिया के जनप्रतिनिधियों को केरल के भ्रमण पर भेजने का एक प्रस्ताव सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केरल की प्रमुख नीतियों और कार्यक्रमों को समझने के साथ विभिन्न उपयोगी मॉडल पर शोध परक जानकारियां यह टीम एकत्रित करेगी। टीम वहां के प्रमुख स्थलों का अध्ययन करेगी ताकि वहां की उपयोगी जानकारी का समावेश झारखंड के अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में किया जा सके। 

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जानकारी दी कि द रांची प्रेस क्लब एवं सीएसओ संयुक्त रूप से इस स्थल अध्ययन का खर्च भी वहन करना चाहता है। प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त कुलपति रमेश शरण, सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइज़ेशन के कोऑर्डिनेटर विवेक राय शामिल थे।