logo

गुहार :  रूपेश पांडेय के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर भाजयुमो का रांची में प्रदर्शन

bjp_and_rupesh.jpg

रांची:

पिछले सप्ताह बरही में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए किशोर रूपेश पांडेय का मामला राजधानी पहुंचकर गर्मा चुका है। रोज यहां दोषी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजयुमो रांची महानगर के जिला अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह की अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर की ओर से प्रदर्शन किया गया। रुपेश पांडेय के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।

 

 

मौके पर रांची विधायक सी.पी.सिंह ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं। यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरे तरीके से फेल है। जिससे युवाओं में बड़ा आक्रोश है। महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना शर्मनाक है। इस सरकार में सिर्फ तुष्टिकरण किया जा रहा है। अपराधियों के मन से शासन-प्रशासन का डर खत्म हो चुका है।

 

युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि 6 फरवरी को सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के समय साम्प्रदायिक भीड़ ने 17 वर्षीय निर्दोष रूपेश पांडेय की नृशंस हत्या कर दी थी। यह मॉब लिचिंग के अपराध में आता है। प्रदर्शन में महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल, वसंत दास, महामंत्री बलराम सिंह, युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष रंजीत नाथ शहदेव, कुंदन कुमार, महामंत्री राहुल सिन्हा चंकी, सचिन साहू, ऋषभ गक्कर, साहित्य पवन, अभिषेक चौधरी, सनोज सिंह, अशीष अग्रवाल, पीयूष विजवर्गीय, धर्मेंद्र शुक्ला, विवेक कुमार, उज्जवल मिश्रा, प्रदीप सिंह, अमित साहू,चंदन पटेल और रोहित पांडे शामिल थे