logo

प्रदर्शन : झारखंड आंदोलनकारियों ने निकाला मशाल जुलूस, उठाई लंबित मांगे

andolan.jpg

रांची :

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज रांची में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव रांची जिला स्कूल प्रांगण से निकलकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान पहचान पेंशन एवं क्षैतिज के आधार पर पांच परसेंट आरक्षण दिया जाएगा। लेकिन आज तक उसपर अमल नहीं हो सका है।

मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष कुमोद कुमार वर्मा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन की तिथि से जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से चिन्हित करते हुए मान-सम्मान, पहचान, पेंशन व नियोजन दिया जाना चाहिए।  मोर्चा मांग करती है कि झारखंड आंदोलनकारियों के पुत्र-पुत्रियों को सीधी नियुक्ति होनी चाहिए क्षैतिज के आधार पर आरक्षण नहीं।


जुलूस में मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, संरक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुजुर, संयोजक भुनेश्वर केवट, दिवाकर साहू, प्रवक्ता पुष्कर महतो, डॉ  लाल अजय नाथ शाह देव,  वीरेंद्र कुमार सिंह, सरोजिनी कच्छप, एरेन कच्छप, विनीता खलखो, मंगलेश्वर उरांव, गांदूर लोहरा, लोलेन टोप्पो, सरगम कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे। जानकारी केन्द्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने दी है।