logo

शाबासी : अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के दामन में आए 7 स्वर्ण सहित 15 पदक, किये गए सम्मानित

74c1bc02-9448-4522-9189-f5fb213cc16a.jpg

रांचीः

खेल जगत के लोग समय-समय पर देश और राज्य के नाम रोशन करते आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया है, हमारे राज्य झारखंड के कराटे के खिलाड़ियों ने। कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारतीय कराटे टीम में झारखंड के 9 खिलाड़ी शामिल थे। उस कराटे टीम ने प्रतियोगिता में सात स्वर्ण पदक सहित 15 पदक जीते। जिससे खिलाड़ियों ने देश के साथ-साथ अपने राज्यों का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के विजेता झारखंड के खिलाड़ियों को इमा मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में हुए इमा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। आयोजन झारखंड कराटे एसोसिएशन (जेकेए) एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) ने किया था।

 


 

पदक विजेता खिलाड़ी
संत जोसेफ क्लब के कुंदन उरांव 2 स्वर्ण पदक का विजेता बना, प्रियंका हेंब्रम 1 स्वर्ण 1 रजत पदक और राकेश तिर्की 1 रजत पदक, अंजली कुमारी 2 स्वर्ण पदक, देवंती कुमारी 2 स्वर्ण पदक और उमाशंकर गुप्ता 2 रजत पदक, सुहानी कुमारी 1 रजत पदक, 1 कांस्य पदक, सुदेश कुमार महतो 1 रजत पदक और आयुष सांगा 1 कांस्य पदक।


 

कौन रहें मुख्य अतिथि 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस प्रकार खेल जगत में धीरे-धीरे झारखंड का नाम आने लगा है, वह दिन दूर नहीं है जब ओलंपिक जैसे खेलों में भी राज्य के खिलाड़ी पदक जीतेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मुकुल नायक ने कहा कि झारखंड के माटी में कुछ तो ऐसी बात है जिससे राज्य के खिलाड़ी हर एक खेल में राष्ट्रीय स्तर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहरा रहे हैं। साथ ही सम्मानित कार्यक्रम में मौजुद रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है उसे निखारने की इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी निरंतर यह प्रयास कर रही है।