logo

सियासत : मनोज कुमार फिर बने राजद के प्रदेश प्रवक्ता, संजय यादव ने किया मनोनीत

jpsc6.jpg

रांची:

कुछ माह पहले झारखंड राजद की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। लेकिन जब डोरंडा कोषागार मामले में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद पिछले दिनों रांची पहुंचे तो प्रदेश कमेटी के गठन की संभावना को बल मिला। वहीं अध्यक्ष पद की दौड़ में मंत्री सत्यानंद भोक्ता और गोड्डा के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव के नाम सरे-फेहरिस्त चल रहे थे।

 

लेकिन अध्यक्ष बने संजय ही, पर यह हैं संजय कुमार सिंह यादव। इनके प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिददीकी ने की। संजय यादव पलामू के हुसैनाबाद के विधायक रहे हैं।

 

इधर, पार्टी में कई बार प्रवक्ता की भूमिका निभा चुके मनोज कुमार के फिर से प्रवक्ता बनाए जाने की खबर है। नए प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने इनके मनाेनयन की सूचना उन्हें पत्र भेजकर दी है। जिसमें लिखा गया है कि आपको राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश का प्रवक्ता मनोनीत किया जाता है।