logo

बड़कागांव : सरस्वती पूजा के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक अंबा प्रसाद, दी सबको ढेरों शुभकामनाएं

amba.jpg

हजारीबागः
सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कई पूजा पंडालो का भ्रमण किया। बड़कागांव प्रखंड के ग्राम खराटी मे सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर ब्रदर्स अकैडमी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें  बतौर मुख्य अतिथि अंबा प्रसाद पहुंची। उन्होने फीता काटकर उद्घाटन किया।  अंबा प्रसाद ने सरस्वती पूजा के सभी को ढेरों शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्रवासियों के सुख एवं समृद्धि के लिए कामना की। सबो ने अंबा का स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय महतो,सुरेश महतो, कामेश्वर साव, विनय साव, विजय साव, लालदेव साव, चिंतामन कुमार, रंजन कुमार शुभम कुमार एवं कई लोग मौजूद थे। 


एक और कार्यक्रम में हुई शामिल 
दूसरी तरफ हजारीबाग जिला केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पंचायत बारियातू के पांडेपुर में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। यहां भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें अम्बा प्रसाद को अतिथि के तौर पर बुलाया गया। वहां भी उन्होने सरस्वती पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। फिर स्टेज का कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग डांस एवं आर्केस्ट्रा जैसे गीत संगीत का कार्यक्रम किया गया।

कई लोग मौजूद 

मौके पर पंचायत अध्यक्ष सह समाजसेवी बालेश्वर साव, दिनेश साव, बंटी राज, सुनील मण्डल, प्रकाश साव, एवं अध्यक्ष विकास कुमार सचिव शेखर कुमार कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता सविता देवी, टेकनारायण साव, मुखिया रामेश्वर साव, उप मुखिया जागेश्वर राम, संतोष, कुमार, तरुण कुमार, हेमंत रवि, लखन, लोकेश, जितेंद्र, सरजू कुमार, पूजा समिति के सभी सदस्य गण एवं ग्रामीण उपस्थिति थे।