logo

26 January 2022 : प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने किया झंडोत्तोलन, सदस्यों ने उत्साह के साथ लिया भाग

de2a89bb-2bad-42d3-bd1b-b37137536208.jpg

रांची: 
राजधानी रांची में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रांची प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सचिव जावेद अख्तर, सहसचिव अभिषेक सिन्हा,

कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह 'मंटू' सहित कार्यकारिणी सदस्य रूपम, संजय रंजन, किसलय सानू, परवेज कुरेशी, धर्मेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष जयशंकर सहित कई पत्रकार मौजूद थे। 

झंडोत्तोलन के वक्त राष्ट्र नायकों को किया याद
झंडोत्तोलन के बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि आज गणतंत्र की स्थापना के 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। आज का दिन आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमें किस कीमत पर आजादी मिली है।

ना केवल हमारे राष्ट्रीय नायकों बल्कि असंख्य अनसंग नागरिकों ने भी आजादी के लिए कीमत चुकाई। बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ हमारे संविधान निर्माताओं ने प्रावधानों को उस पवित्र दस्तावेज में शामिल किया गया था, उसका धरातल पर पालन करना भी बतौर नागरिक हमारा दायित्व है। 

प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया
प्रेस क्लब के अन्य सदस्यों ने भी इस मौके पर बड़े उत्साह से गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। कहा कि हमें ना केवल आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वाधीनता संग्राम के नायकों के बलिदान को याद करना चाहिये बल्कि हमें उनके बताए पथ पर भी चलते रहना चाहिए। जब हम संविधान में उल्लिखित मूल अधिकारों की बात करते हैं तो हमें कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना चाहिये। गौरतलब है कि राजधानी रांची में तमाम सरकारी-निजी संस्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।