logo

सोसाइटी : संजीव बेसरा बने इम्का झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष, मनीषा सिंह महासचिव

imca.jpg

रांची:

इम्का के झारखंड चैप्टर की बैठक द रांची प्रेस क्लब में हुई। जिसमें चैप्टर का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। अगले दो वर्षों से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से बेसरा अध्यक्ष, अभिषेक कुमार उपाध्यक्ष और मनीषा  सिंह महासचिव चुनीं गई हैं। संजीव बेसरा को पदभार पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने सौंपा।

 

वहीं संतोष उरांव को कोषाध्यक्ष और शंभू नाथ को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, अंजनी कुमारी, रमेश भगत और प्रशांत महतो को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। 

 

 

इसके अलावा अरविंद दास, देवव्रत सिंह, मनोज कुमार, आलोक गुप्ता को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। मौके पर मुख्य रूप से  कुमार राजेश, मनीष गुप्ता ओंकार नाथ पांडेय, आनंद दत्त, नीरज कुमार, विवेकानंद सिंह, सूरज ठाकुर, किशोर कुमार, नित्यानंद सिंह आदि उपस्थित थे।