logo

सम्मानित : पद्मश्री से सम्मानित होंगे पार्श्व गायक सोनू निगम, 5 हजार से ज्यादा गीतों को दी है आवाज

66775157-724d-43cd-b823-01ca42f5475f.jpg

मुंबईः
भारत सरकार ने इस बार की पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल है। सोनू निगम को इस साल पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि बॉलीबुड से सोनू के अलावा डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और विक्रम बनर्जी का नाम भी है।

सोनू निगम बॉलीबुड के लोकप्रिय सिंगर हैं। अपने करियर में उन्होंने ऐसे गाने गाए हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। सोनू निगम की गिनती उन सिंगर्स में होती हैं जिनके लगभग हर गाने हिट रहे हैं। 


5 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं 
सोनू निगम ने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। इस लिस्ट में कन्नड़, तेलुगु, भोजपुरी, गुजराती और बंगाली भाषा शामिल हैं। सोनू निगम ने अपने करियर में 5 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। सोनू निगम सिंगर होने के साथ म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 3 दशक के अपने करियर में हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं के गानों में अपनी आवाज दी है। सोनू निगम ने फिल्मों के अलावा सोनू कई एल्बम के लिए गाने गए हैं। उन्हें फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य अवॉर्ड मिले हैं।\


चंद्रप्रकाश और विक्रम को सम्मान 
चंद्रप्रकाश और विक्रम को भी इस साल सम्मान दिया जा रहा है। बता दें कि पैसेज टू इंडिया में काम कर चुके कलाकार विक्रम बनर्जी को इस साल पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। चंद्रप्रकाश द्विवेदी की बात करें तो उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। चंद्रप्रकाश द्विवेदी इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।