logo

नवगछिया में वर्दी पर दाग : दरोगा ने बीच बाजार सिपाही पर किये चाकू से वार; फरार हुआ आरोपी

murderr1.jpg

नवगछिया (बिहार)
शुक्रवार सुबह नवगछिया में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक दरोगा ने कथित तौर पर अपने ही विभाग के पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बाजार इलाके में हुई, जहां दोनों के बीच मामूली मजाक अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।
घायल सिपाही के मुताबिक, वह सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था। वहीं दरोगा भी मौजूद था। दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक चल रही थी, तभी अचानक दरोगा ने चाकू निकाल लिया और पेट व सीने पर कई वार कर दिए। घायल सिपाही मौके पर गिर पड़ा। भीड़ जुटते ही आरोपी दरोगा फरार हो गया।


घटना के बाद सिपाही को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय विक्रमशिला सेतु पर जाम के कारण एंबुलेंस फंस गई, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता खाली कराया गया और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल सिपाही का बयान दर्ज कराया जा रहा है और नवगछिया टाउन थाना प्रभारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरोपी दरोगा की तलाश जारी है। घटना ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। विभागीय स्तर पर भी मामले की समीक्षा की जा रही है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update