logo

नीतीश कुमार से बड़े पलटूमार हैं BJP के ये नेता– जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बताया  

prashant3.jpeg

पटना 

बिहार में बदलते सियासी परिदृश्य पर जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि सिर्फ नीतीश कुमार ही नहीं, बल्कि इनसे बड़े पलटूमार नेता BJP में हैं। इनमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम लिया जा सकता है। कहा कि कल तक यही नेता कहते थे कि नीतीश कुमार के लिए BJP के दरवाजे बंद हो चुके हैं। अब इनको नीतीश कुमार में सुशासन दिखाई देने लगा है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अगर आप मेरे पिछले एक साल के वक्तव्यों को देखेंगे तो शायद एकमात्र व्यक्ति मैं रहा हूं जो ये कह रहा था कि नीतीश कुमार कभी भी पलटी मार सकते हैं। ये नीतीश कुमार की राजनीति का हिस्सा बन गया है। 

आज की घटना को ऐसे देखिये 
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज जो घटना हुई वो नीतीश कुमार के संदर्भ में नहीं है। नीतीश कुमार पलटूराम हैं या पलटूराम नेताओं के सरदार हैं, ये बात जनता पहले से ही जानती है। आज की घटना ने ये दिखाया है कि पूरे बिहार में जितने राजनीतिक दल और नेता हैं, सब पलटूराम हैं। आज ये भी तय हुआ कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP वाले भी उतने ही बड़े पलटूमार हैं, जो चार महीने पहले कह रहे थे कि बिहार में नीतीश कुमार के लिए BJP का दरवाजा बंद है। ये पलटूमार राजनीतिक व्यवस्था है। 

RJD के बारे में ये कहा 

प्रशांत किशोर ने कहा कि ये पलटूमार व्यवस्था इसलिए है कि आज तक RJD के नेता नीतीश कुमार को सुशासन का नेता बता रहे थे। आज शाम होते-होते वो खुद नीतीश कुमार को गाली दे रहे हैं। अब शराबबंदी में उन्हें माफियागिरी दिखने लगेगी। बिहार में उन्हें भ्रष्टाचार दिखने लगेगा। लेकिन, अभी सुबह तक उन्हें ये नहीं दिख रहा था। नीतीश कुमार पलटूराम हैं, ये दुनिया जानती है। ये डिस्कवरी का मुद्दा नहीं है। इस घटना ने ये दिखाया कि नीतीश कुमार ने अपने ही रंग में पूरी राजनीतिक व्यवस्था को रंग दिया है। जिसमें BJP और RJD उतने ही बड़े पलटूराम हैं जितने नीतीश कुमार।