द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर पटना के गर्दनीबाग स्थित विधायक रत्नेश सदा के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। इस दौरान रत्नेश सदा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान जदयू की जबरदस्त एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सहित कई विधायक और विधान पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पटना की महापौर सीता साहू भी कार्यक्रम में मौजूद दिखीं।