logo

कोचिंग में प्यार....शादी और फिर देशी कट्टा से होटल में मर्डर, महिला सिपाही हत्याकांड में अनसुलझे कई सवाल

patna1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, पटना 
पटना के स्टेशन रोड में एक महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं खुद उसका पति था। घटना स्टेशन रोड स्थित मीनाक्षी होटल में घटी है। शोभा कुमारी नामक महिला सिपाही को उसके पति गजेंद्र ने मीनाक्षी होटल के कमरे ले गया। गजेंद्र हत्या की साजिश पहले से रच चुका था। उसने इसके लिए मीनाक्षी होटल के कमरे बुक किये। गजेंद्र ने हत्या के लिए दो देसी कट्टा भी अपने साथ लाया था। हत्या को अंजाम देने के बाद वह होटल से फरार हो गया। घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मंच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हत्यारोपित गजेंद्र को पकड़ने के लिए शहर के खाक छान रही है। शोभा कुर्था के सुर्रा गांव में रहती थी और पति कुर्था में कोचिंग चलाता था। शोभा उसी कोचिंग में पढ़ चुकी है। वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, बाद में दोनों ने शादी कर ली।

ऐसे गजेंद्र ने शोभा को उतारा मौत के घाट 

मीनाक्षी होटल के कमरा न. 303 जहां शोभा की हत्या की गई, वहां पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है। हालांकि पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें गजेंद्र के हत्या कर होटल से भागते हुए फुटेज मिले हैं। हत्या के बाद गजेंद्र स्टेशन की ओर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस को अब तक महिला सिपाही शोभा हत्याकांड की जांच में जो साक्ष्य मिले हैं। उससे यह मालूम हो रहा है कि गजेंद्र पत्नी शोभा की हत्या के बाद ख़ुदकुशी करना चाहता था। इसके लिए उसने अपने बैग में दो कट्टा साथ लाया था। पत्नी की हत्या के बाद उसने दूसरे कट्टे से खुद को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन कट्टे के लॉक टूट जाने से गोली नहीं चल पाई। हत्या के बाद गजेंद्र घबरा कर घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने जब होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की, तब सूत्रों से पता चला कि उसने अपने साथ हथियार बैग में छिपा कर लाया था। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने कट्टे और जिन्दा कारतूस को कमरे में रखे कार्टून में छिपा दिया था।


महिला सिपाही की हत्या की वजह आई सामने 

वहीं इस मामले में हत्या की वजह सामने आई है। सिपाही शोभा कुमारी के पिता दीनानाथ यादव ने गजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पिता के बयान के मुताबिक उसकी बेटी की हत्या में गजेंद्र के माता पिता ने भी साजिश रची थी। उन्होंने गजेंद्र के माता पिता पर भी साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के जरिये पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार शोभा महिला सिपाही की बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की ट्रेनिंग ले रही थी। उसे दुर्गा पूजा में पटना में ड्यूटी के लिया भेजा गया था। जिस कारण शोभा को छुट्टी नहीं मिल रही थी। पति गजेंद्र छुट्टी को लेकर बार-बार उसपर दबाव बना रहा था। कई बार तो गजेंद्र और शोभा के बीच इस बात को लेकर झगड़े भी हो जाते थे। उसे लगता था की शोभा आना नहीं चाहती है। गजेंद्र के पिता एक कैंसर के मरीज थे, जिसे लेकर भी वह पत्नी की छुट्टी न लेने पर नाराज रहता था। गजेंद्र और शोभा की एक तीन साल की बेटी भी है। अब पुलिस हत्या से जुड़ी जानकारी के लिए शोभा के मोबाईल को खंगाल रही है।