द फॉलोअप डेस्क
चर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले को लेकर दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई, जहां राजद प्रमुख और लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य आरोपियों को पांच दिनों के लिए बड़ी राहत मिली है। अदालत ने आरोप तय करने को लेकर अपना आदेश एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।.jpeg)
इसकी सुनवाई जज विशाल गोगने की पीठ के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सीबीआई ने बताया कि केस में कुल 103 आरोपी शामिल हैं, इनमें से चार आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। एजेंसी ने अदालत को बताया कि सभी आरोपियों से संबंधित दस्तावेज़ों की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए चार्ज फ्रेमिंग पर निर्णय टालना जरूरी है। अदालत ने सीबीआई की दलील मानते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। और अगली सुनवाई की तारीख 15 दिसंबर को रखी है। .jpg)
पूरा मामला तब का है जब 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे, उन पर आरोप था कि रेलवे में नौकरियां देने के बदले में अभ्यर्थियों से जमीनें ली गईं। और फिर ये संपत्तियाँ लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर कराई गईं। इस मामले पर सीबीआई का दावा है कि यह भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़ा मामला है।