द फॉलोअप डेस्क
बिहार प्रशासनिक सेवा में एक बड़ा बदलाव करते हुए राज्य में 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सूबे के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। यह प्रशासनिक बदलाव राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के साथ ही विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से किया गया है। 
जारी अधिसूचना के अनुसार, उप विकास आयुक्त समीर सौरभ को ट्रांसफर किया गया है। समीर सौरभ को पटना प्रबंध निदेशक, कंफेड के पद पर नियुक्त किया गया है, वे 2019 बैच के अधिकारी हैं। वहीं, 2019 बैच के ही अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन के कार्यालय में अपर निदेशक-सह-मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। अब तक वे नालंदा के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे। .jpeg)
इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला-
नौ जिलों में नए डीडीसी की हुई नियुक्ति
सात अधिकारियों की नगर निगम में नए आयुक्त के पद पर नियुक्ति
पांच अनुमंडल में नए एसडीओ की नियुक्ति
इसके अलावा आईएएस समीर सौरभ (2019) को कंफेड एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।