द फॉलोअप डेस्क
पटना से नीट की एक छात्रा की मौत की खबर सामने आ रही है, जहां चित्रगुप्त नगर इलाके के एक हॉस्टल में रविवार देर शाम नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद हॉस्टल स्टाफ ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करने में जुट गई। बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत हॉस्टल से निकालने के दौरान बेहद नाजुक थी। वहीं इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। जिससे आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या हुई है। मामले को लेकर छात्रा के पिता ने आवेदन देकर चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज कराया है। 
वहीं पुलिस ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और तहकीकात करनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, गायनेकोलॉजिस्ट की शुरुआती जांच में प्राइवेट पार्ट पर किसी तरह की चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं।
सदर एएसपी अभिनव कुमार ने जानकारी दी है कि छात्रा 5 जनवरी को अपने घर से लौटकर हॉस्टल आई थी और 6 जनवरी की रात वह हॉस्टल की अन्य छात्राओं के साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर रात जब वह बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल कर्मियों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया तो कर्मियों ने पाया कि छात्रा अंदर बेहोश पड़ी है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। .jpg)
पुलिस की जांच में छात्रा के कमरे से नींद की गोलियां मिली हैं। छात्रा का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। मोबाइल की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने नींद की गोली के ओवरडोज से मौत से जुड़े वीडियो और कंटेंट सर्च किए थे। सदर एएसपी ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि छात्रा नींद की गोलियां कब से ले रही थी। गोलियां कहां से खरीदी गईं। किस डॉक्टर की सलाह पर ली गईं या बिना पर्ची के ली गईं हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, टीम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसी के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।