द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज नए साल की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित होने वाली है। यह बैठक आज सुबह के 11 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित होगी। इस दौरान सीएम के साथ बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित सभी कैबिनेट मंत्री शामिल रहेंगे।
माना जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है। इन फैसलों को मुख्यमंत्री की 16 जनवरी से प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की सफलता और इसके आधार को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार 16 जनवरी से राज्यभर में समृद्धि यात्रा के तहत दौरे पर निकलेंगे, जहां वे विभिन्न जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और जनता से संवाद करेंगे। ऐसे में यात्रा से ठीक पहले होने वाली यह कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।.jpeg)
इसके पहले कैबिनेट की बैठक 16 दिसंबर 2025 को हुई थी, जिसमें केवल प्रस्ताव सात निश्चय-3 (2025–2030) कार्यक्रम को मंजूरी मिली थी। हालांकि इस बार की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।