द फॉलोअप डेस्क
पटना पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने वैध हथियारों से लैस 9 अभियुक्तों को पटना से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह मोहल्ले में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में 9 से 10 लोग हथियारों के साथ मौजूद हैं, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। और मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। .jpg)
यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर किया गया। इस विशेष दल ने कार्रवाई करते हुए कैमाशिकोह मोहल्ले में छापेमारी की और मौके से 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में पुलिस को काफी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। जिनमें 5 रायफल, 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 29 कारतूस, और 3 खोखा शामिल है। 
वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश कुमार, लोहा सिंह, जयप्रकाश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राजेश रंजन, सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार, बबलू कुमार और मोहम्मद साहबज़ादा शामिल हैं। नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि ये सभी अभियुक्त उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है। साथ ही इनसे जुड़े अन्य संगठनों की जांच करने में जुटी हुई है।