logo

शिक्षक अभ्यर्थियों का CM आवास के सामने विरोध प्रदर्शन, TRE-4 में सीट बढ़ाने की कर रहे मांग

tre-4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आये हैं। टीआरई-4 भर्ती को लेकर अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि 15 सितंबर से पहले टीआरई-4 में 1.20 लाख पदों की वैकेंसी निकाली जाए। इस दौरान करीब 3 हजार उम्मीदवारों ने सरकार पर सीटों में कटौती का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन के लिए उतरे हैं। 
अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन की शुरुआत सुबह 11 बजे से पटना कॉलेज से की। जो खेतान मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाक बंगला चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक योजना के तहत आगे बढ़ा। छात्रों ने कहा है कि सरकार ने पहले दावा किया था कि चौथे चरण में 1.20 लाख पदों पर बहाली की जाएगी। हालांकि, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 5 सितंबर को स्पष्ट कर दिया था कि इस चरण में केवल 26 हजार से अधिक पदों पर ही भर्ती होगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा इसी साल 16 से 19 दिसंबर के बीच कराई जाएगी और परिणाम अगले साल 20 से 26 जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे। मंत्री ने दावा किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयानुसार होगी।
इस दौरान डाक बंगला के पास पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ताकि विरोध मार्च के दौरान कोई अराजकता ना फैले। हालंकि इसके पूर्व भी इन अभ्यर्थियों द्वारा इसी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar TRE-4 BPSC TRE-4 teacher candidate patna news patna khabar patna latest news