द फॉलोअप डेस्क
जमुई में मंगलवार को चल रहे मकर संक्रांति का जश्न उस वक्त विवाद में बदल गया जब, सांसद अरुण भारती के दही-चूड़ा भोज से निकलते ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। शांतिपूर्ण माहौल अचानक हंगामे और शोर-शराबे में तब्दील हो गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस तकरार ने उत्सव के रंग को हंगामे बदलकर रख दिया।.jpeg)
बताया जा रहा है कि शहर के द्वारिका विवाह भवन में दही–चूड़ा का कार्यक्रम रखा गया था। जहां जमुई विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी बीच जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते कहासुनी हंगामे में तब्दील हो गया। .jpg)
कार्यक्रम में सांसद अरुण भारती खुद भी मौजूद थी। और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को दही–चूड़ा खिलाकर आयोजन को शांति से संपन्न कराया। लेकिन जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई। कार्यकर्ता आपस में कहासुनी शुरू हुई और फिर विवाद बढ़ता चला गया।